लाभार्थी सम्पर्क अभियान के तहत बीजेपी जिलाध्यक्ष का डोर टू डोर कैम्पेन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव ने जहानाबाद विधानसभा के महदीपुर के बूथ नंबर 327 पर विशेष लाभार्थी महासंपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर लाभार्थियों से संपर्क किया । भाजपा जिला अध्यक्ष ने लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र सरकार की योजनाओं को लाभार्थियों संपर्क कर उनको पत्रक दिए एवं घर पर स्टीकर लगाया। लाभार्थी के मोबाइल से मिस कॉल नंबर 9638002024 पर मिस कॉल करवाया। लाभार्थी के साथ फोटो एवं उनके अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया।लाभार्थियों की समृद्धि मोदी की गारंटी का पत्र देकर ग्रामीण जनता से 2024 के चुनाव में श्री नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन को भारी बहुमत से जीत का आशीर्वाद आम जनमानस से मिलकर लिया।

Join us on:

Leave a Comment