संवाददाता :- विकास कुमार!
सहरसा – 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम दीपेश कुमार और एसपी विक्रम सिहाग ने बाबा मटेश्वर धाम मंदिर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, कांवरिया पथ और श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले मार्गों का जायजा लिया। इसके बाद अधिकारियों और न्यास समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि सावन के सोमवार को लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाएगी। मंदिर परिसर और कांवरिया पथ पर पेयजल, शौचालय, यात्री विश्रामालय, चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस, अग्निशमन, सीसीटीवी, प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, एसपी ने कहा कि कांवरिया पथ पर लहरिया कट बाइक चलाने वालों पर कड़ी नजर रहेगी। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के लिए वर्दी के साथ-साथ सादे लिबास में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। मुंगेर घाट से मंदिर परिसर तक श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए जाएंगे।
BYTE :- सहरसा डीएम दीपेश कुमार



