भोजपुर- नदी के गहरे पानी में डूबने से आठवीं के छात्र की मौत, तलाश में जुटी टीम!

SHARE:

रिपोर्ट आशुतोष पाण्डेय!

बिहार के भोजपुर जिले के गजराजगंज थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर बड़कागांव गांव के के समीर पुल के पास गहरी कुड़वां नदी के पानी में डूबने से आठवीं के छात्र की मौत हो गई है जिसके बाद गांव में कोहराम मच गयाहै। घटना गुरुवार की संध्या 6:30 बजे की बताई जा रही है। छात्र जिले के गजराजगंज थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर (बड़कागांव) निवासी अजय कुमार के 15 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार बताया जा रहा है! अंकित अपने ही गांव में उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आठवीं में पढ़ाई करता था। अंकित के बड़े पापा संजय कुमार का कहना है कि अंकित शाम को बाइक लेकर घूमने के लिए निकला हुआ था इसके बाद खबर आई की नदी में डूब गया है जिसका कहीं आता पता नहीं मिल रहा है। वहीं घटना के बाद गजराजगंज थाने की पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंची हुई है और 12 घंटों से छात्र का शव की तलाश कर रही है। खबर लिखे जाने तक छात्र का शव नहीं मिल पाया था। अंकित दो भाई और एक बहन में बड़ा था। वही गांव के वार्ड सदस्य विकास कुमार सिन्हा ने बताया कि कुड़वां नदी के पास पुल बना हुआ है जहां छात्र गुरुवार को संध्या 6:30 बजे करीब नदी के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई है। एनडीआरएफ की टीम और गोताखोर तलाश कर रहे हैं।

Join us on: