पति को पड़ोसन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख विरोध करना पड़ा महंगा!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मारपीट में घायल तीन महिला एक बच्चें का अनुमंडल अस्पताल किया गया इलाज

पति को पड़ोसन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख विरोध करना पड़ा महंगा

मधुबनी जिले के झंझारपुर आर एस थाना क्षेत्र के बेहट गांव की घनश्याम यादव की 21 वर्षीय पत्नी संगीता देवी मारपीट में घायल होकर
झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए अपने नाबालिक बच्चे के साथ भर्ती हुई। जहां महिला संगीता देवी ने बताई है कि उनके पति का परोस की एक महिला के साथ अबैद्ध संबंध है। महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो विरोध किया। विरोध करने पर महिला के पति घनश्याम यादव, ससुर एवं बगल की महिला ने उनके साथ मारपीट किया। वही दो नाबालिक पुत्र के साथ भी मारपीट किया। किसी तरह जान बचाकर भाग कर अपने दोनों बच्चे के साथ महिला रोड पर पहुंची। जहां महिला रो रही थी तो स्थानीय लोगो के द्वारा इलाज के लिए उन्हें अनुमंडल अस्पताल लाया गया। महिला ने अपने पति, ससूर एवं परोशन पर आरोप लगाते हुए बताई है कि उनकी एक 4 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार का हाथ का उंगली काटने का प्रयास किया गया। लेकिन किसी तरह उंगली बच गया। इस संबंध में अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि इलाज के बाद महिला को बच्चों सहित घर भेज दिया गया है। इस बाबत आर एस थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया है कि आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरे मामले मे मारपीट से घायल ज़ख्मी थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव का है। जहां शिव चंद्र राय की 50 वर्षीय पत्नी मंजुला देवी और नरुवार गांव के भावेश राम  की 38 वर्षीय पत्नी विभा देवी से संबंधित है। इन दोनों महिला ने भी मार पीट के बाद घायल हो अनुमंडल अस्पताल में आकर अपना इलाज कराई। जहां के चिकित्सक ने दोनों महिलाओं की इलाज के बाद साधारण जख्म देख कर अस्पताल से छुट्टी दे दिया।

Join us on:

Leave a Comment