रिपोर्ट- रवि शंकर अमित!
ऑनर किलिंग में युवती की हत्या मामले में तीन गिरफ्तार,
बाढ़ में 2 दिन पूर्व बेलछी थाना के कोरारी गांव के सिरादी मे पानी के गड्ढे से एक 20 वर्षीय युवती की लाश मिली थी, मृतका की पहचान सिरादी निवासी बुधानी् कुमारी के रूप में हुईं जो गांव के ही एक लड़के से प्रेम करती थी। जिसका परिजन विरोध करते थे। लेकिन लड़की ज़ब नहीं मानी तो परिजनों ने उसकी हत्या कर शव को गड्ढे में फेंक दिया था!
पुलिस अनुसंधान मे यह बात सामने आई की मृतक का दो भाई और मां हत्या मे शामिल है। गला काटकर हत्या कर शव को गड्ढे फेंक दिया गया था । पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है। वहीं पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्याय की हिरासत में जेल भेज दिया है।
बाइट अपराजित लोहान सहायक पुलिस अधीक्षक




