रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मौके पर दो थाना की पहूंची पुलिस
– मधुबनी जिले के रहिका थाना अध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एन एच 527 बी जयनगर दरभंगा मुख्य मार्ग से शराब तस्कर के द्वारा खपाने के नीयत से हरियाणा नम्बर की स्कार्पियो में भर कर नेपाल निर्मित सोफी देशी शराब की खेप लेजाते समय जब्त करने में सफलता पाई है। थाना अध्यक्ष ने प्राप्त सूचना के तहकीकात और कार्रवाई के लिए बिना देर किए निकले तो थाना क्षेत्र के पौखरौनी गांव पहुंचते ही स्कार्पियो आता दिखाई दिया। जिसे रुकने के लिए कहने पर तस्कर स्कार्पियो तेजी के साथ भागने लगा। थाना अध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने दिलेरी दिखाते हुए शराब से लदी स्कार्पियो चालक को खिड़की से लपक कर पकर लिया। लेकिन लाख प्रयास करने के बाबजूद भी तस्कर रुकने को तैयार नहीं था। इस दौरान थाना अध्यक्ष को हल्की चोटें भी आईं। तस्कर शराब से भरी हुई वाहन को भगाता रहा और अरेर थाना क्षेत्र अंतर्गत कपसिया गांव के कोसी नहर के पश्चिमी बांध से लेकर भागने के दौरान उसका संतूलन बिगर जाने से स्कार्पियो बिजली की खंभे और झाड़ियों में जा टकराई। जहां स्कार्पियो छोर कर तस्कर मौके का फायदा उठा कर भाग निकला। गनीमत की बात रही की तेजी से भाग रहे लगभग पलट सी गई स्कार्पियो बिजली की खंभे और सपोर्ट तार के सहारे जा टिका। इसी बिच सूचना पा कर मौके पर अरेर थाना अध्यक्ष नेहा निधि भी दल-बल के साथ पहूंचे। जहां दोनों थाना अध्यक्षों के बिच पी ओ को लेकर कुछ बात चीत हुई। वही शराब तस्करी में प्रयोग की जा रही स्कार्पियो में बोरे में बंद शराब को निकाल कर रहिका थाना पुलिस अपने वाहन में रख कर ट्रेक्टर के सहारे कुछ देर मस्क़त करने के बाद उक्त स्कार्पियो को सुरक्षित निकाल कर शराब सहित कब्जे में लेकर थाना ले आई। जहां बोरे में बंद नेपाल निर्मित देशी सोफी शराब की गिनती करने पर 1500 बोतल 450 लीटर शराब बरामद होने की पुष्टि हुई। वही मामला दर्ज कर फरार तस्कर को गिरफतार करने की प्रयास जारी हैं।




