रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र स्थित शिवनगर सीता मढ़ी मुख्य सड़क किनारे मंगलवार की शाम दो बाइक की आमने सामने की जोरदार टक्कर में दो युवक की मौत हो गयी। वहीं, दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इस बात की सूचना बेनीपट्टी थाना पुलिस की दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चारों युवक को घटना स्थल से उठा कर बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वही दोनों जख्मी का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से दोनों जख्मी युवक की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दरभंगा डी एम सी एच रेफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान अग्रोपट्टी गांव के राजकिशोर यादव के पुत्र जयनारायण उर्फ छोटू यादव और दूसरे मृतक की पहचान भगवतीपुर गांव के मुरारी पांडेय के पुत्र हरिकृष्ण के रुप में हुई है। जख्मियों की पहचान अग्रोपट्टी के विकास कुमार यादव और दूसरा जख्मी सीतामढ़ी जिले के चौरौत थाना के बर्री बेहटा गांव के कमलेश चौधरी का पुत्र कन्हैया चौधरी के रुप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार कन्हैया चौधरी अपने ममेरे भाई के बाइक से चिकेन खरीदने बसैठ जा रहा था। वहीं, बहन की शादी के लिए समान लेकर अग्रोपट्टी लौट रहे जयनारायण यादव की बाइक से आमने सामने की टकरा हो गई। दुर्घटना इतना जबरदस्त था की, दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए।
उधर, सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुँच कर जख्मियों और मृतक को लेकर अनुमंडल अस्पताल ले आये। जहां डॉक्टर अमित साहू ने दो युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि, एक अन्य जख्मी को बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया। इस संबंध में एसएचओ सह पुलिस इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों बाइक को जब्त कर लिया गया है। दोनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया जाएगा।




