कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। नदी में डूब से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र की बताई जाती है। रामगढ़ थाना क्षेत्र के देउरिया गांव से सटे गोरिया नदी में स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर देउरिया गांव के बदूरी साह के पुत्र शनि साह की मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद नदी से युवक के शव को बाहर निकला गया। उसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे मेंपोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव परिजनों को सौंप दिया गया। वही युवक की मौत के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।




