कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, कैमूर सावन कुमार के द्वारा आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के निमित बुथवार सुरक्षा बल की प्रतिनियुक्ति का पूर्व आकलन करने के उद्देश्य से सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्ष के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में डीएम ने लोकसभा आम चुनाव को लेकर कई तरह का दिशा निर्देश दिया गया।




