रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के साहरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत साहरघाट उमगांव एनएच 227 किनारे केरवा बजरंग चौक के पास कमला पकड़ी नहर किनारे से सोमवार की अहले सुबह एक युवक की शव बरामद हुआ है। मृतक के शरीर और हाथ पर काफी मात्रा में खून के धब्बे व जख्म देखा गया है। वहीं शव बरामद बाली जगह के पास मृतक की बाइक भी खड़ी पाई गईं। शव देखे जाने की खबर फैलते ही लोगों का हुजूम घटना स्थल पर उमड़ पड़ा। लोगों ने मृतक की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के पिपरौन दिघिया का पुलकित ठाकुर के 35 वर्षीय पुत्र रामसेवक ठाकुर के रूप में की है। बताया जा रहा है कि सोमवार की अहले सुबह लोग जब नहर पर वॉक करने निकले तो संदेहास्पद स्थिति में युवक शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। लोगों ने शव पाए जाने की सूचना साहरघाट थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही साहरघाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के द्वारा शव के जेब से पर्स और मोबाइल निकाल कर पहचान के लिए प्रयास किया जाने लगा। मोबाइल नम्बर से प्राप्त पहचान के बाद परिजनों को घटना की सूचना दी गई। वही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटनास्थल से खून से सना लकड़ी का टुकड़ा, हेलमेट और टीवीएस बाइक पुलिस के द्वारा बरामद की गई है। वही सूचना पाकर बिना देर किए नव पदस्थापित बेनीपट्टी एसडीपीओ दिवेश एवं सर्किल इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध मे डीएसपी दिवेश ने कहा कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा। इधर, मृतक के गांव के लोगो के अनुसार मृतक फूलहर के एक सैलून में नाई का काम करता था। मृतक मेकअप आर्टिस्ट भी था, जो शादी विवाह में दूल्हा और दुल्हन को सजाने का काम किया करता था। रविवार की रात बासुकी के पास खोरिया गांव में एक शादी में मेकअप का काम करने के लिए गया और सुबह युवक मृत पाया गया। मृतक की तीन पत्नियां में एक का देहांत हो चुका था और वर्तमान में दो पत्नी है। जिसमे पहली सिसोनी गांव, दूसरी हरलाखी और तीसरी पटना की है। मृतक के पटना वाली पत्नी घटनास्थल पहुंचकर रोती विलखने लगी। उधर, पुलिस मृतक की पटना वाली पत्नी पर ही आशंका जाहिर करते हुए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बहरहाल घटना के बाद क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं चल रही थी।




