शादी में शामिल होने आए युवक को हर्ष फायरिंग में लगी गोली,हुई मौत!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत कुमार!

बेगूसराय में साली की शादी में गए युवक को हर्ष फायरिंग में गोली लगने से मौत हो गई है। दरअसल बेगूसराय में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से एक युवक की मौत हुई है या गोली मारकर हत्या की गई है यह रहस्य में बना हुआ है। हत्या के बाद पुरे इलाक़े में सनसनी फ़ैल गई है । पूरा घटना बेगुसराय बखरी थाना क्षेत्र के मौजी हरी सिंह गांव की है। मृतक की पहचान चेरिया वरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरवासा निवासी स्वर्गीय नंदकिशोर चौधरी के लगभग 30 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार रौशन के रुप में की गई हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक जितेंद्र कुमार रोशन ने बखरी थाना क्षेत्र के छोटी मौजी हरी सिंह गांव मे चचेरी साली की शादी सामारोह में शामिल होने आए थे। और रविवार की रात मटकोर रस्म के दौरान अज्ञात अपराधी ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना अध्यक्ष दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर शव को आपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है, और पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और युवक का शव बरामद कर लिया। पूरे मामले की जांच चल रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मौत की असली कारण क्या है। मृतक दिल्ली में एस आई एस कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था ।

बाइट:- परिजन

बाइट:- विकास कुमार, थाना अध्यक्ष बखरी

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें