पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद जिला मुख्यालय में एक युवक को लाठी डंडे एवं ईट पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना पाकर नगर थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
जहानाबाद में उस वक्त कोहराम मच गया जब खेल-खेल के दौरान दो बच्चों में मारपीट हो गई. बच्चों का झगड़ा घर के बड़े सदस्यों को बीच में खींच लाया. एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुस कर ईंट पत्थर से मारकर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया. आनन फानन में परिजनों द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई.
घटना नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर मोहल्ले की है. मृतक युवक मंटू दास बताया जा रहा है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रविवार को किसी छोटी मोटी बात को लेकर दो बच्चों में विवाद हुआ था. उसी को लेकर पड़ोस के बुट्टा दास द्वारा मंटू दास की घर में घुस कर पिटाई कर दी गई थी. जिसका आज सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

वही इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि रविवार को मारपीट की घटना के बाद इसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां आज सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और तमाम बिंदुओं पर छानबीन करने में जुट गई है. वहीं इस घटना से अंबेडकर नगर मोहल्ले में तनाव व्याप्त हो गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




