स्कार्पियो पिकप में भीषण टक्कर, उड़े परखच्चे, कई जख़्मी, हालत नाजुक!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषिकेश कुमार!

:बिंद थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग के अलीपुर गाँव के समीप तेज रफ्तार स्कार्पियो व पिकअप में आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में दोनों गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।जिसमे स्कार्पियों सवार को मामूली चोटें आई है। वहीं पिकअप का चालक को गंभीर चोटें आई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मसक्कत के बाद पिकअप वैन के अंदर फंसे चालक को बाहर निकाला। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया। घायल की पहचान बरबीघा थाना क्षेत्र के दशरथपुर निवासी ललित यादव के रूप में किया गया है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें