रिपोर्ट– प्रशांत कुमार
बेगूसराय में बरौनी डेयरी में बायोगैस आधारित ऊर्जा उत्पादन संयंत्र जो गोबर उपयोग आधारित बायोगैस ऊर्जा उत्पादन संयंत्र का शिलान्यास केन्द्रीय गिरिराज सिंह ने किया। इस संयंत्र के निर्माण के बाद बरौनी डेयरी के लगभग दो से तीन हजार पशुपालकों से प्रतिदिन 100 मीट्रिक टन गोबर क्रय कर बायोगैस एवं विभिन्न प्रकार की जैविक खाद उत्पादन करेगी। गोबर बिक्री से पशुपालकों को अतिरिक्त आय
संभव होगी। इसमें प्रतिदिन चार हजार घनमीटर बायोगैस का उत्पादन होगा जिसे डेयरी द्वारा बॉयलर परिचालन में इस्तेमाल किया जायेगा जिससे बॉयलर में एल०पी०जी० की खर्च में कमी होगी जिससे संघ की कुल ऊर्जा खर्च में कमी आयेगी, जबकि उत्पादित जैविक खाद किसानों को उचित दर पर उपलब्ध कराया जायेगा। इससे लगभग 6 हजार टन कार्बन उत्सर्जन में कमी होगी जो पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में मददगार साबित होगा। बरौनी डेयरी पूर्वोत्तर भारत की पहली डेयरी होगी जो अपने पशुपालकों से इतनी भारी मात्रा में नियमित रूप से गोबर क्रय कर संयंत्र परिचालन में इस्तेमाल करेगी। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष मीनेश शाह ने बताया कि 30 करोड़ की लागत से इसका शिलान्यास किया गया है जो जल्दी बनकर तैयार हो जाएगा उसके बनने के बाद किसानों के साथ-साथ बरौनी डेयरी को काफी फायदा होगा। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसका शिलान्यास किया गया है। बरौनी में सीबी प्लांट लगेगा । किसानों से आहवान किया है आप गोबर दें और हम आपको खाद दूंगा जिन किसानों से गोबर लिया जाएगा उनको गैस भी दिया जाएगा यह एक बड़ी उपलब्धि भी होगी किसानों की गोबर भी बिक्री होगा और आमदनी बढ़ेगी ।
बाइट- मिनेश साह, अध्यक्ष राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड
बाइट- गिरिराज सिंह , केंद्रीय मंत्री




