बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले हथियार समेत दबोचा गया बदमाश!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

दो देशी कट्टा और बाइक के साथ दो अपराधी को पुलिस ने दबोचा

मधुबनी जिले के इंडो नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र अंधरामठ की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो देशी कट्टा के साथ दो अपराधी को धड़ दबोचा। धर दबोचे गए अपराधी क्षेत्र में किसी बड़े आपराधिक वारदात को अंजाम देने के फिराक में था। जिसे घटना को अंजाम देने से पूर्व पुलिस ने गिरफ्तार कर अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दी। दोनों गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अंधरामठ थाना क्षेत्र के धरहारा गांव का विष्णु मुखिया के 41 वर्षीय पुत्र लाल मुखिया और हरिलाल मुखिया का पुत्र सुरेंद्र मुखिया के रूप में हुई है। दोनों को पुलिस ने रात के करीब 9 बजे धरहारा के बोल्हर हाई स्कूल के सामने मुख्य सड़क से गिरफ्तार करने के बाद तलाशी ली तो दोनों के पास से एक एक देशी कट्टा और प्रयोग की जा रही एक बाइक पुलिस ने बरामद किया। इस बाबत
फुलपरास डीएसपी सुधीर कुमार ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि धाराएं दोनों पेशेवर अपराधी है, दोनों का पुराना अपराधिक इतिहास भी है। सुरेंद्र मुखिया के विरुद्ध सुपौल के निर्मली थाना में अपराधिक मामले दर्ज हैं, वहीं लाल मुखिया के विरुद्ध स्थानीय अंधरामठ थाना में दो मामले पूर्व से दर्ज है।
डीएसपी श्री कुमार ने बताया कि शुक्रवार को देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि देशी कट्टा के साथ दो अपराधी क्षेत्र में किसी बड़े आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के फिराक में है। थानाध्यक्ष सदन कुमार ने त्वरित एक टीम बनाकर कारवाई को अंजाम दिया। टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष सदन कुमार स्वयं कर रहे थे, टीम में पुलिस अवर निरीक्षक अजीत कुमार व अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। देशी कट्टा के साथ धाराएं अपराधी के विरुद्ध मामला दर्ज कर आबस्यक पुछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें