लगातार बढ़ रही महंगाई पर कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता ने प्रधानमंत्री पर जमकर साधा निशाना !

SHARE:

निभाष मोदी

देश में बढ़ रहे महंगाई के मुद्दे पर एक बार फिर बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता और भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है, कांग्रेस विधायक ने कहा है कि पूरे देश में आसमान महागाई छु रही है , जनता का पॉकेट खाली हो रहा है, जिससे जनता त्रस्त है, कांग्रेस नेता ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थ, रसोई गैस ,सरसों तेल ,दाल सहित सभी खाद्य पदार्थों का कीमत प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है, और केंद्र सरकार अंबानी सहित देश के पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने को लेकर महंगाई पर अंकुश नहीं लगा रही है, अजीत शर्मा ने कहा कि अगर समय रहते केंद्र सरकार महंगाई पर अंकुश नहीं लगाती है, तो 2024 के चुनाव में जनता नरेंद्र मोदी के सरकार को उखाड़ फेकेगी और राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे…

Join us on:

Leave a Comment