महिला कॉलेज में छात्राओं ने किया तालाबंदी, घंटो काटा बवाल!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिला मुख्यालय स्थित जे एम डी पी एल महिला कॉलेज में तालाबंदी व सड़क जाम कर छात्राओं ने घंटों काटा बबाल। इस दौरान महिला कॉलेज की छात्राओं के द्वारा छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले कॉलेज में तालाबंदी कर और सड़क जामकर जमकर प्रदर्शन किया गया। छात्राओं का कॉलेज प्रशासन के विरुद्ध आक्रोस घंटो सड़क जाम कर फूटता रहा। इस दौरान आक्रोशित छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। वही छात्राओं ने कॉलेज कर्मी पर आरोप लगाया की कर्मी अवैध रूप से पैसा की मांग करते हैं। छात्राओं ने एमएसपी का वेरिफिकेशन, नियमित रूप से वर्ग का संचालन की मांग करते हुए बताई है कि काँलेज मे पढ़ाई लिखाई का सही वातावरण नही है। यहां के छात्राओं को पठन पाठन को लेकर समुचित माहौल बनाने की निहायत आवश्यकता है। जिसे देखते हुए प्रशासनीक स्तर पर विना विलम्ब किए छात्राओं के भविष्य को देखते हुए पहल करने की जरूरत है। आक्रोशित छात्राओ को स्थानीय प्रशासन के द्वारा समझा बुझाकर आंदोलन को खत्म कराया गया।
बाइट छात्रा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें