उप मुख्यमंत्री ने दी देश के प्रथम राष्ट्रपति को विनम्र श्रद्धांजलि!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पटना, 28-02-2024

उप मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति, बिहार की माटी के लाल “देश रत्न” डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी की पुण्यतिथि पर पटना के बांस घाट में बुधवार को आयोजित राजकीय समारोह में शामिल होकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि श्रद्धेय राजेन्द्र प्रसाद जी द्वारा राष्ट्र को दिए गए अमूल्य योगदान हम सभी देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनकी सादगी, राष्ट्रभक्ति व उच्च विचारों की चर्चा युगों-युगों तक होती रहेगी। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सच्चे अर्थों में कर्मयोगी और राष्ट्र के निर्माता थे।

Join us on:

Leave a Comment