अरविंद कुमार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि बिज्ञान राष्ट्रीय प्रोत्साहन पुरस्कार से किया गया सम्मानित!
मिला दस लाख की प्रोत्साहन राशि व प्रस्सतिपत्र,देश के 725 केबीके में जिला कृषि केंद्र बना टॉप!
सफलता से जिले के कृषि बैज्ञानिको में हर्ष,(एक दूसरे को लगाया रंग व गुलाल व बांटी मिठाइयां !
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 93वे स्थापना दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने वर्चुअल माध्यम से की घोषणा!
मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण कृषि विज्ञान केंद्र पीपराकोठी को मिला देश का सर्वश्रेष्ठ केविके अवार्डपंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि विज्ञान राष्ट्रीय प्रोत्साहन पुरस्कार से किया गया सम्मानित।दस लाख इनाम की राशि के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है
वहीं कृषि विज्ञान केंद्र पीपराकोठी को देश के 725 केविके में से कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ अवार्ड से नवाजा गया है। इस सफलता से यहां के कृषि वैज्ञानिकों में हर्ष का माहौल है। घोषणा के बाद केविके परिसर में वैज्ञानिकों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर एक दुसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशीयां मनाई । यह अवार्ड भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के 93वें स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने घोषणा की। वर्चुअल समारोह में केविके पीपराकोठी द्वारा कृषि एवं कृषि से जुड़े विषयों पर किये गए उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ष 2020-21के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि विज्ञान राष्ट्रीय प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसके तहत दस लाख इनाम की राशि के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। इस संबंध में केविके प्रमुख डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि इस सफलता का श्रेय पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह समर्पण के साथ सेवा का देन है साथ ही डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश चंद्र श्रीवास्तव एवं अटारी पटना के निदेशक डॉ. अंजनी कुमार सिंह के सफल मार्गदर्शन से ही यह सफलता मिला है। उन्होंने कहा कि पीपराकोठी में दिन प्रतिदिन किसानों के हित में कई इकाई व संस्थान स्थापित किये जा रहे हैं जिससे किसान फायदा उठा रहे हैं। बराबर किसानों की आय को बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यहाँ करीब दो दर्जन से अधिक कृषि और पशुपालन से जुड़े संस्थान संचालित है और कुछ निर्मकनाधिन है। यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय बागवानी एवं वाणिकी विश्वविद्यालय, ब्राजील के सहयोग से पशु प्रजनन एवं उत्कृष्टता केंद्र, छात्रावास, महिला छात्रावास, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा, सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि सहकारी संस्थान, अतिथि भवन समेकित मधुमक्खी पालन विकाश केंद्र, मधुमक्खी बक्सा निर्माण इकाई, गुड़ प्रसंस्करण इकाई, हाई टेक बम्बू नर्सरी, बीज बिक्री केंद्र, फल एवं सब्जी प्रसंस्करण इकाई, बॉक्स प्रसंस्करण इकाई, मशरूम उत्पादन सह प्रत्यक्षन इकाई, किसान सभागार, दलहन बीज प्रसंस्करण इकाई, महिला कौशल विकास भवन, राष्ट्रीय बीज निगम का केंद्र विकसित समेकित कृषि प्रणाली इकाई, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा, पूर्व पीएम स्व अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा, अटल द्वार, केविके परिसर में स्थापित है और कुछ निर्माणाधीन है वही महात्मागांधी राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान, और उसी परिसर महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित है। आइसीएआर परिसर में ही राष्ट्रीय स्मारक ध्वज, प्रसाशनिक भवन, कर्पूरी ठाकुर किसान प्रशिक्षण संस्थान, पंडित कैलाशपति मिश्र कृषक सभागार, गौवंश स्मारक स्थापित है। और अब यहाँ हैचरी इकाई भी स्थापित हो गई। मौके पर मुख्य रूप से केविके प्रमुख डॉ. अरविंद सिंह, वैज्ञानिक ई अंशु गंगवार, नेहा पारीक, पूनम कुमारी, दुर्गा सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।




