रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर पुलिस ने कई धंधेबाजों को देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार
लोकेशन/मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर : शराब तस्करों पर नकेल कसने को लेकर गायघाट पुलिस लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही है, इसी दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर गायघाट पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला कर कई लीटर कच्चा देसी शराब विनिष्ट किया साथ ही थाना क्षेत्र के भुसरा मलतोली से तीन व्यक्तियों को लगभग 11लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजने के कवायद की जा रही है. गायघाट थानाध्यक्ष परुषोत्तम यादव, एएलटीएफ प्रभारी सह दरोगा श्रीकांत चौरसिया सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी अवैध शराब के खिलाफ जगह जगह छापेमारी अभियान में जुटी है.




