ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर तेजस्वी ने अधिकारियों से लिए 50-50 लाख रुपए : जीतन राम मांझी!

SHARE:

रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!

गया। बिहार के पूर्व सीएम हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने विरोधी दल के नेता पूर्व डिप्टी सीएम को लेकर बड़ा खुलास किया है। मांझी ने तेजस्वी यादव पर गम्भीर आरोप लगाया है। कहा है कि तेजस्वी ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर 50- 50 लाख रुपए लेकर हजारों करोड़ रुपए कमा लिए हैं। यह बातें जीतन राम मांझी ने रविवार की शाम बोधगया में चल रहे कार्यक्रम के दौरान कहीं।

कहा कि तेजस्वी बड़े पैमाने पर ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल करने जा रहे थे। लेकिन एन मोके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसा नहीं होने दिया। लेकिन वे हजारों करोड़ रुपए जरूर कमा लिए। मुख्यमंत्री द्वारा ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल नहीं होने देने से साबित होता है कि साबित होता है की प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री की ही सबकुछ चलता है न कि किसी उपमुख्यमंत्री की। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री कोई संवैधानिक पद नहीं है। तेजस्वी यादव शिक्षक नियुक्ति मामले में जो उलजुलूल कह कर वाह वाही लूटना चाहते हैं वह गलत है। कहा कि उनकी बातों में मूर्ख लोग तो आ सकते हैं पर जानकार लोग सिर्फ हंसते हैं। क्योंकि उपमुख्यमंत्री का पद कोई संवैधानिक पद नहीं होता है। मांझी ने कहा कि बीते 45 साल से विधानसभा में मैं हूं लेकिन यह पहली बार देख रहा हूं कि बजट सेशन को छोड़ कर बिहार के प्रतिपक्ष का नेता भाग गया हो और उलजुलूल कहता चल रहा हो। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के पास राजस्व मंत्रालय भी था काहे नहीं वे उन भूमिहिनों को जमीन दे दिए जिनके पास एक धुर भी जमीन नहीं है जबकि सरकार के पास लाखों एकड़ जमीन है।
इस मौके पर मांझी ने कहा कि बजट सेशन के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। देखेंगे कि मंत्रालय भी बदलेगा और मंत्री भी बदले जाएंगे।
बाइट जीतनराम मांझी
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment