ट्रैक क्रॉस करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आये पिता पुत्र, दोनों की मौत!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद में आज एक बड़ी ट्रेन से घटना घटी जहां ट्रैक पार कर रहे हैं पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।
पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद में सुबह सवेरे ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों रिश्ते में बाप-बेटा था। दोनों एक रिश्तेदार के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। घटना टेहटा स्टेशन के पास की है।
मृतकों की पहचान गया जिले के बाला बीघा गांव निवासी श्रवण कुमार और उनका बेटा जैकी कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बाप-बेटा घर से तिलक समारोह मे जाने के लिए निकले थे, इसी दौरान टेहटा स्टेशन के पास रेल पटरी पार करने के दौरान ट्रेन आ गई और दोनों उसकी चपेट में आ गए। दोनों बाप-बेटा की ट्रेन से कट कर मौत हो गई।
उधर, जब दोनों वापस घर नहीं लौटे तो परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। परिजनों ने फोन कर रिश्तेदारों से पूछताछ की लेकर उनका कहीं पता नहीं चला। इसी बीच जानकारी मिली कि दोनों की ट्रेन से कट कर मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत पर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जहानाबाद रेल थाना की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भेज दिया है। रेल थाना की पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है

Join us on:

Leave a Comment