गंगा नदी में डूबने से 15 वर्षीय बालक छोटू की हुई मौत!

SHARE:

निभाष मोदी

गंगा नदी अभी काफी उफान पर है गंगा में पानी की धार बहुत तेज है और तो और गंगा गांव के गांव को लील लेती है ,अपने में समा लेती है। इसी उफनती हुई गंगा में छोटू कुमार नाम का एक 15 वर्षीय बालक गंगा में नहाने गया और जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर दियारा क्षेत्र के गंगा नदी के जमुनिया धारा में स्नान करने के दौरान एक 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई, जिसके शव को घटना की जानकारी मिलते ही मौके वारदात पर पहुंचे, एसडीआरएफ के कमांडेंट गणेश जी ओझा और उनके सहयोगियों के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद गंगा नदी से निकाला गया, शव को गंगा नदी से निकालने के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने एसडीआरएफ की टीम के साथ नोकझोंक भी किया, मृतक की पहचान जगदीशपुर के सतघडा निवासी निरंजन मंडल के 15 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है, जो अपने रिश्तेदार के घर शंकरपुर दियारा आया हुआ था, और गंगा स्नान करने के दौरान पांव फिसलने से गंगा के तेज धार की चपेट में आकर डूब गया, रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त करने के बाद एसडीआरएफ के कमांडेंट ने आम लोगों और जिला प्रशासन से एसडीआरएफ की टीम को सुरक्षा दिए जाने की मांग भी की, वही मौके पर पहुंचे शंकरपूर पंचायत के मुखिया विश्वनाथ मंडल ने एसडीआरएफ की टीम के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की बात कही, हालांकि पूरे रेस्क्यू के दौरान नाथनगर थाना पुलिस मौके पर मौजूद नहीं दिखी।

Join us on:

Leave a Comment