वैशाली-राघोपुर थाना के मिर्जापुर ढाबमें टेंपो चालक की गोली मार कर हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

वैशाली। जिला के राघोपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर ढाब मे अपराधियों ने टेंपो चालक की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को ढाब मैं फेक कर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने ढाब शव देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना राघोपुर थाने की पुलिस को दिया‌। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया‌। मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक की पहचान राघोपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव निवासी गोनोर राय के पुत्र अमोद कुमार के रूप में हुई है। मृतक के पिता ने बताया कि कल दोपहर 1:00 बजे टेंपो लेकर किराया में चलने के लिए कच्ची दरगाह गया था। देर शाम तक नहीं लौटा तो हम लोग काफी खोजबीन किया उसको फोन भी किया लेकिन फोन बंद आ रहा था। आज सुबह लोगों ने कहा कि मिर्जापुर ढाब मे शव मिला है। वहां गए तो टेंपो साइड में खड़ा था। शव ढाब मे फेका हुआ था। कहां की गोली मारने के बाद सर में काटी चुभ दिया था। मृतक के पिता ने बताया की 7 मार्च को मृतक की शादी होने वाली थी जिस घर में खुशी का माहौल था। खुशी का माहौल मातम में बदल गया। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
इस संबंध में सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया राघोपुर थाना अंतर्गत मिर्जापुर ढाब मैं गोली लगा शव बरामद हुआ है। मौके से पुलिस ने खोखा भी बरामद किया है‌। हर बिंदु पर जांच पड़ताल की जा रहीहैं।Fir की प्रक्रिया की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment