रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
AES, को लेकर गठित कोर कमिटि की बैठक संबंधित पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने सभी स्टेक होल्डर तथा विभागों के पदाधिकारियों को उनके दायित्वों तथा कर्तव्यों को व्यवहारिक पटल पर उतारने का निदेश दिया। AES के नोडल पदाधिकारी सतीश कुमार ने पी.पी.टी. के माध्यम से विभागवार कार्य योजना को प्रस्तुत किया। जिला पदाधिकारी ने बच्चों के पोषण और समय पर रिस्पाॅस को लेकर सजग रहने का निदेश दिया। एन.आर.सी. केन्द्र को 24X7 सक्रिय रहने का निदेश देते हुए कहा कि आॅगनबाड़ी कर्मी, पर्यवेक्षिका, सो मोटो पहल करके अपने पोषण क्षेत्र से उपस्थित बच्चों को एन.आर.सी. पहुॅचाने का कार्य करें। उन्होंने बताया कि एन.आर.सी. में बच्चों के इलाज के साथ-साथ उन्हें तथा उनके गारजियन को आहार तथा इन्सेन्टीव धन राशि भी दिया जाता है। स्वास्थ्य प्रबंधक प्रतिदिन एन.आर.सी. में विजिट करेंगे, जबकि अस्पताल अधीक्षक और सिविल सर्जन साप्ताहिक रूप से एन.आर.सी. में भ्रमण कर फीड बैक प्राप्त करेंगे। पंजी संधारण तथा बच्चों के क्रमिक पोषण में सुधार का निगरानी करते रहेंगे। AES को भी.एच.एस.एण्ड.डी., नियमित टीकाकरण, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व सुरक्षा के साथ संबद्ध कर प्रचार-प्रसार करें। जीविका दीदियों द्वारा विद्यालयों में चेतना सत्र के दौरान चर्चा-परिचर्चा कराने का निदेश दिया गया। जन वितरण प्रणाली के डिलरों द्वारा प्रत्येक दुकान पर चमकी संबंधित पम्पलेट, बैनर लगाकर लोगों को चमकी को धमकी के संबंध में लोगों को जागरूक करने का निदेश दिया गया। पंचायत स्तर पर भी गाॅव टोलों को पदाधिकारियों द्वारा गोद लेकर प्रत्येक शनिवार उस टोलों में भ्रमण किया जायेगा और वहां संध्या चैपाल के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर कन्ट्रोल रूम के नम्बर तथा संबंधित सेविका, ए.एन.एम., वाहन चालक, डाॅक्टरस से अविलम्ब सम्पर्क करके बच्चों को संबंधित पी.एच.सी. या हाॅस्पीटल ले जाएं। परिचालन, भाड़ा भी तत्क्षण दे दिया जायेगा। दूसरी ओर एस.के.एम.सी.एच. में पीकु वार्ड पूरे संसाधन के साथ ।AES से निपटने को तैयार है। अधीक्षक एस.के.एम.सी.एच. ने अपनी तैयारी के संबंध में विस्तार से बताया। मौके पर जिला परिषद् अध्यक्षता श्रीमती रीना पासवान, उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी, सिविल सर्जन सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी और प्रभारी चिक्तिसा पदाधिकारी उपस्थित थें।




