दरभंगा ब्यूरो धर्मेंद्र पांडे

पिस्टल ,कारतूस बरामद , मुजफ्फरपुर से FSL की टीम भी दरभंगा के केवटी थाना पहुची !
केवटी थाना के एक पुलिस कर्मी को शराब माफिया के द्वारा थाने के आगे चैकिंग के दौरान स्कॉर्पियो से रौंद कर हत्या कर दिया।जिसके बाद घटना को अंजाम देकर शराब तस्कर भाग गये थे लेकिन एक को ग्रामीण ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था।जिसके बाद SSP बाबू राम के निर्देश पर एसडीपीओ अनोज कुमार के नेतृत्व में एक टीम बना कर छापेमारी किया गया जिसके बाद पूरे घटना में संलिप्त 6 शराब तस्कर को पिस्टल ,कारतूस के साथ गिरफ्तार कर केवटी थाना लाया गया।स्कॉर्पियो के पीछे मॉनेटरिंग कर रहे कार को भी चिन्हित कर जब्त किया गया।
सभी गिरफ्तार शराब तस्कर मधुबनी जिला के कलुआही के रहने वाले है।सभी शराब कारोबार से जुड़े हुये है।जब्त शराब नेपाली देशी शराब है। शराब जयनगर से ला कर दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र में पहुचाना था।अब पुलिस सदर में भी छापेमारी कर रही है।गिरफ्तार शराब तस्कर का नाम मनीष कुमार राय,प्रवीण कुमार साह,आदित्य कुमार,चन्दन कुमार,मधुरेश कुमार,राजगीर कुमार है।
वही मुजफ्फरपुर से FSL की टीम भी दरभंगा के केवटी थाना पहुच कर घटना स्थल पर से सेंपल इकठ्ठे किया।सड़क पर जगह जगह फैले खून के सेंपल लेने के बाद स्कॉर्पियो में भी लगे खून के सेम्पल को लिया।वही कार की भी बारीकी से जांच किया।
एसएसपी बाबू राम ने पूरे मामले पर बताया कि कल 10 बजे में केवटी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब का एक बड़ा खेप आने वाला है जिसको लेकर चैकिंग लगाई गई थी।जिसके बाद एक स्कॉर्पियो गाड़ी आई जिसको रोकने को पुलिस कर्मी ने कहा लेकिन गाड़ी चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय होमगार्ड जवान को टक्कर मारते हुये काफी दूर तक ले गये जिसके बाद आनन फानन में इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन जवान की मौत हो गई।वही स्कॉर्पियो से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया जिसके बाद उसके बयान पर कारवाई कर के एक और तस्कर को गिरफ्तार किया गया साथ ही एक कार को भी खोज निकाला गया जिसमें से चार तस्कर को पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।जांच में सामने आया कि मधुबनी के कलुवाही थाना क्षेत्र के रहने वाले थे जयनगर से शराब लेकर सदर थाना क्षेत्र आने वाले थे अभी जांच जारी है।दोनो गाड़ी की जांच की जा रही है कि क्या ये चोरी की गाड़ी तो नही है।सदर थाना क्षेत्र में छापेमारी की जा रही




