जिलाधिकारी ने बैठक कर कई विभागों को दिया टास्क!

SHARE:

रिपोर्ट… निभास मोदी

भागलपुर समाहरणालय परिसर स्थित समीक्षा भवन में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में बकरीद पर्व पर विधि व्यवस्था को दुरुस्त रखने, भूमि विवाद से संबंधित मामले का जल्द से जल्द निपटारा किए जाने, बिहार सरकार के द्वारा लागू शराबबंदी कानून के तहत शराब तस्करों से जप्त किए गए शराब का विनष्टीकरण और जप्त वाहनों की नीलामी के साथ संभावित पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा जिलाधिकारी ने की। इस दौरान डीएम ने सभी अधिकारियों को सभी लंबित कार्यो को जल्द से जल्द पूरा किए जाने का निर्देश भी दिया। बैठक के दौरान अपर समाहर्ता राजेश झा राजा, डीडीसी सुनील कुमार, एसडीओ आशीष नारायण सहित जिले के सभी डीएसपी और जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद थे…

Join us on:

Leave a Comment