कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पहुंचे कैमूर, केंद्र सरकार पर किया हमला!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दूबे):

कैमूर। बुधवार को कैमूर जिले में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अंशु अविजित पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मोहनिया के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता किया। पुलिस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार सभी फर्जी आंकड़े पेश कर रही है। हाल ही सरकार द्वारा जारी किये गए आकड़ा में बताया गया हैं कि करीब 24 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे है. जबकि लॉक डाउन, कोरोना एवं नोट बंदी के बाद किस तरह लोग परेशान थे। ऐसे में गरीबी कैसे कम हो सकती है। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता में बताया कि फर्जी आकड़ा पेश कर सरकार लोगों को गुमराह करने में लगी है। मोहनिया के एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय राष्टीय कांग्रेस के राष्टीय प्रवक्ता डॉ अंशुल अविजित द्वारा केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार 10 वर्ष से बैठी है। लेकिन इस सरकार में कोई निति है और नही कोई बिकास है। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि साथ ही उन्होंने कहा की किसानों की समस्या सबसे बड़ी समस्या है। मौके पर कई लोग मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment