रिपोर्ट – अमित कुमार!
शांभवी चौधरी – जन्माष्टमी आयोजक आशीष साहू और डॉ. अशोक चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को धर्म, कला और संस्कृति से जोड़ने की एक बेहतरीन पहल है। इस उत्सव में बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों से युवा भाग ले रहे हैं। बच्चों के लिए प्रतियोगिताओं, महिलाओं के लिए मंदिर सजाओ प्रतियोगिता और ग्रामीण युवाओं के लिए दही हांडी जैसे पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया है, जिससे समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।
शांभवी चौधरी ने अपनी संसदीय क्षेत्र समस्तीपुर की टीम के प्रदर्शन की विशेष रूप से सराहना की और बताया कि वे मटकी फोड़ने के बेहद करीब पहुँच गए थे। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों को सुरक्षित रहकर खेलने की शुभकामनाएँ दीं। इसके साथ ही उन्होंने उल्लेख किया कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ मंत्रियों का इस आयोजन को आशीर्वाद मिला है, जिससे युवाओं का उत्साह बढ़ा है।



