कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दूबे):
वाहन चेकिंग के दौरान 260 बोतल शराब के साथ कार सवार चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैमूर। वाहन चेकिंग के दौरान 260 बोतल शराब के साथ कर सवार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कैमूर जिले के मोहनिया थाने के पुलिस ने की है। मोहनिया थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के भरखर काली मन्दिर के समीप वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 260 पीस शराब के साथ कार चालक रोहतास जिला के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर थाना ले जाया गया। थाने में आरोपी के खिलाफ पुलिस ने शराब मामले में कागजी कार्रवाई की गई। कागजी कार्रवाई करने के बाद आरोपी का पुलिस ने मेडिकल जांच कराया और मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।




