लखीसराय- सूर्यगढ़ा के कटेहर में पंखे से लटका युवक का शव बरामद!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या चार कटेहर गांव स्थित बौली पर बीती रात्रि एक युवक का पंखे से लटकता हुआ शव स्थानीय पुलिस ने बरामद किया है। उक्त घटना की खबर पाते ही घटना स्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। और जिसकी सूचना स्थानीय थाने में दी गई और सूचना पाते ही स्थानीय सूर्यगढ़ा थाना अध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं जानकारी के अनुसार सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड संख्या चार के रहनेवाले कृषनंदन महतो के पुत्र प्रेमनाथ उर्फ मुन्ना का अपने ही घर में पंखे से लटकता हुआ शव पाया गया। हालांकि युवक ने आत्महत्या की या फिर युवक की हत्या हुई है इन तमाम बातों को लेकर स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल कर रही है एवं उक्त मामले में स्थानीय थाना अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की हत्या होने की बात सामने आ रही है बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है उक्त मामले में जो भी दोषी होंगे उसे बक्शा नहीं जाएगा। मृतक के पिता झारखंड राज्य में हजारीबाग जिले में दरोगा के पद पर कार्यरत हैं।

Join us on:

Leave a Comment