भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित!

SHARE:

रिपोर्ट… निवास मोदी

भागलपुर। सबौर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। प्रत्येक तीन माह पर आयोजित होने वाले बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रोहित पांडे ने किया। इस दौरान सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उसके बाद विधिवत रूप से कार्यसमिति की बैठक प्रारंभ हुई ,जिसमें भाजपा के जिला इकाई के द्वारा तीन माह में किए गए कार्यों की समीक्षा और पार्टी के द्वारा आगामी 3 माह में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई । जिला अध्यक्ष रोहित पांडे ने बताया कि भाजपा ना सिर्फ राजनीतिक संगठन है बल्कि इसके कार्यकर्ता सामाजिक क्षेत्र में भी लगातार काम करते रहते हैं। सकारात्मक कार्यों के लिए ही जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाती है। और इसमें आगामी दिनों के लिए कार्य योजना तैयार की जाती है। बैठक के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता हरिवंशमणी सिंह ,नरेश चंद्र मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ प्रीति शेखर, संजीव सिंह ,पवन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे…

Join us on:

Leave a Comment