निभास मोदी, भागलपुर।

आज तड़के सुबह करीब 3:00 बजे एक पुलिस जवान को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के टूटा पुल के पास की है। घायल पुलिस जवान दरियापुर के लगार निवासी मूलचंद दास के पुत्र धनंजय दास बताए जा रहे हैं ,वहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ बदमाशों ने इनके साथ छींतई के दौरान गोली चला दी और धनंजय गोली लगने से जख्मी हो कर वहीं पर गिर गया और अपराधी मौका देखते ही घटनास्थल से भाग निकले ।लगातार मधुसुदनपुर क्षेत्र में घटनाओं पर घटना होती चली जा रही है ।इस घटना के बाद से लोगों में काफी दहशत का माहौल है ।तभी घायल धनंजय को स्थानीय लोगों की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हॉस्पिटल में जवान की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है ।गौरतलब हो कि मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र अपराधियों का बहुत बड़ा अड्डा बन चुका है। लगातार यह वारदात पर वारदात होते चले जा रहे हैं ।बताते चलें कि बीते बुधवार को भी कुछ बदमाशों ने दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी और तीसरे भाई का अपहरण कर लिया था , कल दो भाइयों को गोली मारे जाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था की दूसरा वारदात पुलिस जवान के साथ। यहां के अपराधियों का मनोबल काफी चरम सीमा पर है।घटना के बाद गांव वाले काफी डरे और सहमे हुए से हैं 24 घंटे के अंदर यह दूसरा बड़ा हादसा होने से पूरे गांव में डर और खौफ का माहौल बना हुआ है। अपराधियों ने पुलिस जवान को ही निशाना बनाया यह सोचने वाली बात है कि हम जिस से सुरक्षित रहते हैं उस पुलिस जवान को ही अब निशाना बनाया जा रहा है तो हम अपराधियों से कितने सुरक्षित हैं यह बहुत बड़ा सवाल है




