नालंदा से ऋषिकेश

परवलपुर थाना क्षेत्र के मई गांव में जमीनी विवाद में एक वृद्ध की पिट पिट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के सम्बंध में मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि वृद्ध सुरेश गोप का अपना कोई संतान नही है जिसके कारण भतीजे कवींद्र की नजर अपने चाचा की जमीन पर थी। इसी जमीन को लेकर तीन दिन पूर्व चाचा सुरेश गोप और भतीजे कवींद्र यादव से डेढ़ बीघा जमीन को लेकर मारपीट हुई थी। इसी जमीन के विवाद को लेकर कवींद्र यादव, धर्मवीर कुमार,आशा देवी तीन लोगों ने लाठी डंडे से पिट पिट कर मौत के घाट उतार दिया।फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।इस हत्या में मृतक के रिश्तेदारो ने परवलपुर थाना में तीन लोगो के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। फिलहाल इस घटना के बाद तीन आरोपी फरार बताये जाते है।




