तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक व्यक्ति को कुचला, घटनास्थल पर ही मौत!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

वैशाली। हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच 22 के काजीपुर थाना क्षेत्र के घोसवर मैं तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक व्यक्ति को कुचल दिया। जिस व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची काजीपुर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दी और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है वहीं मृतक व्यक्ति की पहचान पटना जिले के नोहसा फुलवारी निवासी इसरा अहमद के 44 वर्षीय पुत्र मोहम्मद रेहान अहमद बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक रेहान एलजी कंपनी में कार्यरत हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के अनवरपुर स्थित एलजी कंपनी के शोरूम पर विजिट कर भगवानपुर जाने के लिए निकाला था तभी काजीपुर थाना क्षेत्र के घोसवर मैं तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई वहीं घटना की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
क्या कहते हैं काजीपुर थाना अध्यक्ष
इस संबंध में काजीपुर थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया की घेाषवर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक व्यक्ति को कुचल दिया है जिसकी मौत हो गई है शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया है पोस्टमार्टम के बादशव परिजनों को सौंप दिया गया है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment