रिपोर्ट- पंकज कुमार!
राजद के द्वारा अति पिछड़ा समाज से आने वाले विधान परिषद रामबली सिंह चंद्रवंशी को विधान पार्षद से हटाए जाने के खिलाफ अति पिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। पुतला दहन करने वाले लोगों का कहना था कि अति पिछड़ा समाज से आने वाले रामबली सिंह चंद्रवंशी को अति पिछड़ा के अधिकार के लिए आवाज उठाना राजद को नागवार गुजरा। जिसका नतीजा है कि राजद के लोगों ने रामबली सिंह चंद्रवंशी को विधान परिषद की सदस्यता समाप्त करा दिया ।अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का पुतला दहन कर रहे लोगों ने साफ तौर पर कहा कि हम लोगों की मांग है की अति पिछड़ा को वाजिब अधिकार दिया जाए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नीतीश कुमार ने अति पिछड़ा समाज में तेली आदि जातियों को जोड़कर अति पिछड़ा समाज का हक कम करने का काम किया है ।इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिन लोगों को अति पिछड़ा में शामिल किया है तत्काल उसे हटाए नहीं तो अति पिछड़ा अपना आंदोलन को और तेज करेगा।
बाईट प्रदर्शनकारी
बाईट प्रदर्शनकारी




