पुलिसया गुस्से के खिलाफ फूटा जनाक्रोश!

SHARE:

निभाष मोदी

अपराधियों को भाकपा-माले नेताओं की हत्या के लिए उकसाने वाले तथा अपराधियों को संरक्षण देने वाले नौगछिया पुलिस इंस्पेक्टर की बर्खास्तगी की मांग को लेकर कदवा इलाके के विभिन्न गांवों से जुलूस निकालकर कदवा ओपी के सामने बाबा विशुराउत हाइवे पर कल 14 जुलाई को विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण गरीब महिला-पुरुष व पार्टी कार्यकर्ताओं ने झंडे-बैनर व मांग पट्टिकाओं से लैश होकर पुलिस-अपराधी-राजनेता गठजोड़ के खिलाफ नारे बुलंद किए और नौगछिया इंस्पेक्टर का पुतला भी फूंका। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने नौगछिया पुलिस इंस्पेक्टर पर अपराधियों को पालने का आरोप लगाते हुए मौके पर कहा कि सुशासन की दावा करने वाले नीतीश कुमार के राज में अपराधी, पुलिस व राजनेताओं का गठजोड़ चल रहा है। वक्ताओं ने आगे कहा कि नवगछिया पुलिस इंस्पेक्टर अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं और ही साथ गरीबों-भूमिहीनों के पक्ष में आवाज उठाने वाली पार्टी – भाकपा-माले के नेताओं की हत्या के लिए अपराधियों को खुलेआम उकसाते हैं, ऐसे पुलिस अधिकारी को अविलंब बर्खास्त करें नीतीश प्रशासन, नहीं तो इसके खिलाफ भाकपा-माले निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। भाकपा-माले गरीबों के पक्ष में जमीन-जनवाद की लड़ाई जारी रखेगा। प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा-माले के राज्य कमिटी सदस्य एस के शर्मा व जिला सचिव विन्देश्वरी मंडल ने किया। प्रदर्शन सभा को मुख्य रुप से पार्टी जिला कमेटी सदस्य महेश प्रसाद यादव व जिला कमिटी सदस्य सह ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त ने संबोधित किया। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रुप से जिला कमेटी सदस्य गौरीशंकर राय, रणधीर यादव, पुरुषोत्तम दास, रेणु देवी, सुधीर यादव, संथाल जी, नौगछिया प्रखंड कमिटी सदस्य वकील मंडल, राज किशोर यादव, प्रमोद मंडल, राधेश्याम रजक, रवि मिश्र, रामचरण, कांग्रेस यादव, प्रवीण कुमार, मुन्ना जायसवाल, शंकर पोद्दार, अनिल यादव आदि सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए।

Join us on:

Leave a Comment