12 फ़रवरी को फ्लोर टेस्ट के दौरान बड़ा खेला होगा – कांग्रेस!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!

नालंदा -आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार शरीफ के धनेश्वरघाट स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। इस बैठक में नालंदा लोकसभा के समन्वयक सह ऑब्जर्वर डॉक्टर विनोद यादव शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने दावा किया,12 तारीख को फ्लोर टेस्ट के दौरान खेला होगा। 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट के दिन नीतीश कुमार की सरकार गिर जाएगी और बिहार में राष्ट्रपति शासन लग जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के लिए भी कहा गया इस बार लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस ने महागठबंधन से नालंदा लोकसभा के लिए कांग्रेस को टिकट देने की मांग की है। जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि नालंदा जिला कांग्रेस के लिए पारंपरिक सीट रही है।

बाइट।दिलीप कुमार जिलाध्यक्ष

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment