रिपोर्ट — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के नव पदस्थापित यातायात निरीक्षक नीलमनी रंजन ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले भर की सरको पर रोज लगने वाली जाम की समस्या और यातायात नियम को तोरे जाने को गंभीरता से लेते हुए एक्सन मोड में दिखाई दिए। वही यातायात निरीक्षक ने मधुबनी नगर की सरको पर अपने टीम के साथ स्वयं निकल कर 20 दो चक्के और चार चक्के वाहन चालकों को दंडित करते हुए 20/000 रुपए का जुर्माना वसूल किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि बिना हेलमेट या सीट बेल्ट लगाए वाहन प्रयोग करने वालो से लेकर विना आबस्यक कागजात के वाहन चालकों को अब किसी भी तरह की रियायत नही दी जाएगी। ऐसा पाए जाने पर उनके विरुद्ध ओनलाइन चलान काटा जा रहा है। वही कम उम्र के बच्चे को वाहन चलाते पकरे जाने पर भी यातायात नियम के अनुसार कार्रवाई किया जाएगा। अभी जिला मुख्यालय वाहन चालक मन मर्जी से अपना वाहन खड़े कर रहे हैं। जो अब नहीं चलने वाला है। पुरे जिले भर की सरको पर यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए कार्य किया जा रहा है। जिले भर की सरको पर या यों कहें कि सरक किनारे नो पार्किंग लग गया है। जिसे देखते हुए लोग अपने अपने वाहनों को सही जगह पर ही लगाए जिस से सरको पर लगने वाली रोज जाम की समस्या से लेकर सरक हादसे पर नियंत्रण पाया जा सके। वही वाहन प्रयोग करने के समय हेलमेट, सीट बेल्ट जरूरत लगाए, अन्यथा ऐसा नहीं करने पर जुर्माना के हकदार होंगे।बताते चलें कि नव पदस्थापित जिला यातायात निरीक्षक नीलमणि रंजन इस से पूर्व दरभंगा में पदस्थापित थे। जहां यातायात नियम पालन करवाने को लेकर इनके द्वारा किए गए सख्त कार्रवाई आज भी चर्चा में है। मधुबनी में योगदान देने के साथही ट्राफिक नियम तोरने बालों के विरुद्ध इन्होने अपना मनसा जाहिर करते हुए एक्सन मोड में दिखाई दे रहे हैं। वही कानून पालन को लेकर समझौता नहीं करने वालों में से पहचान रखने वाले पुलिस पदाधिकारी के तौर पर इनका पहचान है।




