सरस्वती पूजा की तैयारी में जुटा प्रशासन, डीएसपी ने की शांति समिति की बैठक!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

फुलवारी शरीफ़ dsp परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष शफीक आलम ने की। बैठक में प्रखंड के जनप्रतिनिधि व पूजा लाइसेंसधारी श्पामिल हुए। थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से सरस्वती पूजा शांति पूर्वक मनाने कि अपील की। बताया गया कि सरस्वती पूजा के लिए सभी पूजा समितियों को लाइसेंस लेना आवश्यक है। लाइसेंस 10फरवरी तक दिया जाएगा। सभी लोग निर्धारित तिथि के पूर्व अपना लाइसेंस बनवा लें। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया कि पूजा व विसर्जन जुलूस में डीजे नहीं बजेगा। जुलूस में कोई धारदार हथियार नहीं रखेंगे। इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। डीजे को जब्त कर डीजे मालिक और पूजा लाइसेंसधारी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा कि पूजा में शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment