रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत, शोकाकुल परिवार का रो रो कर बूरा हाल
मधुबनी जिले के लौकहा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोकही गांव में गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लौकहा का स्व.लक्ष्मी राम के पुत्र संजय राम 45 वर्ष के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार संजय राम स्थानीय सीएचसी में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी को पद पर कार्यरत था। अस्पताल से अपने घर बाइक से वापस जा रहा था और जोकही छोटका टोल के पास उनका बाइक अनियंत्रित होकर एक घर में जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना में वे वही जमीन पर गिर पड़ा और इस दौरान उसके सर पर गंभीर चोटे लगी। दुर्घटना के फौरन बाद आनन फानन में लोगों ने उसे उठा कर अस्पताल इलाज के लिए लाया। लेकिन उन्हे बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी जैसे ही परिवार के लोगों को चला घर मे कोहराम मच गया। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्री है। पत्नी सहित पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ हैं। लौकहा थाना अध्यक्ष शंकर शरण दास ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव के अंतिम संस्कार को लेकर परिजन को सौंप दिया जाएगा।




