कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
घर से बाहर निकले युवक की कुएं में डूब कर मौत
कैमूर। घर से बाहर निकले एक युवक की कुएं में डूब कर मौत हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र की बताई जाती है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के चुआं गांव में बुधवार की शाम कुएं में गिरकर डूबने से एक युवक चुआं गांव निवासी स्व. रामजी बिंद का 26 वर्षीय पुत्र महेश कुमार बिंद की मौत हो गयी। युवक के मौत की खबर मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच पड़ताल करते हुए युवक के शव को कब्जे में किया और पोस्टमार्टम के लिए शव को भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस घटना की जानकारी मृतक के चाचा सत्येंद्र बिंद ने दी।




