कैमूर – मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर।। मालगाड़ी के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। मोहनिया थाना क्षेत्र के भिटी गांव के समीप गया-डीडीयू मण्डल की बताई जाती है। भिट्टी गांव के समीप डीएफसीसी लाइन में मालगाड़ी के चपेट में आने से यूपी के वाराणसी जिला स्थित चौबेपुर थाना के हरिहर गांव निवासी शेर बहादुर सिंह का पुत्र 48 वर्षीय अभय नारायण सिंह की मौत हो गई। घटना की जानकारी लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मोहनिया थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। इधर घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment