बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने मछली व्यापारी की गोली मारकर की हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट– प्रशांत/नेहा!

बिहार के बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है बेखौफ अपराधियों ने सुबह हत्या से दिनचर्या की शुरुआत करता है दरअसल बेगूसराय में बेखौफ अपराधोयो ने एक मछली कारोबारी को गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियो ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब मछली कारोबारी अपने घर से कावर झील मछली मारने जा रहा था, तभी उसे बीच सड़क पर गोली मार कर हत्या कर दी। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के चेरिया बरियारपुर- छौराही सड़क के चौहरमल बाबा स्थान के पास की है। बताया जाता है कि करोड़ गांव निवासी बटोही सहनी का 28 वर्षीय पुत्र अमीर सहनी साइकिल से अपने घर से कावर झील मछली मारने जा रहा था तभी चेरिया बरियारपुर छौराही सड़क के चौहरमल बाबा के पास बाइक सवार बदमाशों ने पहले उसे साइकिल में ठोकर मारी और फिर उसे गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह-सुबह हुई इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश है। फिलहाल घटनास्थल पर शव रखा हुआ है। घटना की सूचना पर काफी संख्या में स्थानीय लोग और चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव के ही बिहारी तांती अपने कई लोगों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है ।फिलहाल घटना का कारण जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और आक्रोशित लोगों को समझा बूझाकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना की सूचना पर मंझौल डीएसपी श्याम किशोर रंजन भी घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की है और साक्ष्य इकट्ठा किया है। डीएसपी ने बताया कि मछली मारने के लिए जाने के दौरान युवक की हत्या की गई है जमीन विवाद मामला सामने आ रहा है । मृतक का का अपराधिक इतिहास रहा है पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है और मृतक का क्षतिग्रस्त साइकिल भी बरामद किया गया है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बाइट- मृतक के परिजन
बाइट- श्याम किशोर रंजन, डीएसपी मंझौल

Join us on:

Leave a Comment