रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना – बिहार में नई एनडीए सरकार का 12 तारीख को फ्लोर टेस्ट होना है. इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली रवाना हो रहे हैं. मुख्यमंत्री दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे और सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा होगी. और लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की मुलाकात बेहद खास मानी जा रही है.
इधर मीडिया से बातचीत करते हुए लोग क्षमता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मेरा दिल्ली दौरा जनरल रूटिंग का हिस्सा है यह अलग बात है कि वहां जाने पर बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात होगी. NDA में सब कुछ आल इस वेल होने का दावा करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनने के बाद महागठबंधन के नेताओं में खलबली मच गई है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और राजद के कई नेता उनके संपर्क में है और टूट भी हो सकती है. उनका कहना है कि यही वजह है कि महागठबंधन की बेचैनी बढ़ी हुई है और फ्लोर टेस्ट के समय खेल होने का दावा कर रही है.
बाइट – उपेंद्र कुशवाहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोक समता पार्टी.




