रिपोर्ट- अमित कुमार!
बिहार के नए वित्त मंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया इस दौरान उन्होंने कहा कि वित्तीय प्रबंधन में एनडीए की सरकार बेहतरीन कार्य कैसे चले इसकी योजना बनाई जाएगी उन्होंने कहा कि बिहार में जब-जब एनडीए की सरकार रही वित्त विभाग ने अपना सर्वस्व दिया है और आगे भी यह क्रम जारी रहेगा इस अवसर पर वित्तीय प्रबंधन बढ़ाने के लिए अपने पूर्व के एनडीए सरकार में शामिल मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं का नाम गिनता इसके साथ ही उन्होंने कहा की बिहार में एनडीए की बनी नई सरकार में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है उन्होंने कहा कि हम पार्टी के संरक्षक जीतन मांझी के बयानों के मामले को लेकर भी चर्चा हो रही है लेकिन एनडीए के पास पूरी बहुमत मौजूद है इसलिए एनडीए सरकार को किसी तरह की कोई चिंता नहीं है वहीं उन्होंने कांग्रेस विधायकों को हैदराबाद लिए जाने के मामले पर हमला बोला और कहा की एनडीए सरकार में खतरा नहीं है लेकिन कांग्रेस अपने विधायकों को हैदराबाद घूमां रही है




