मशरूम उत्पाद को त्रिपुरा में भी बढावा दिया जाएगा – मंत्री!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

एपीपी एग़ीगेट खूंटी झारखंड के मशरूम प़दर्शनी के भ़मण के दौरान कही

अगरतल्ला । सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित दिव्य कला मेला में देश भर से आए दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित विविध बस्तुओ के बिक्री सह प़दर्शनी मेला का उद्घाटन त्रिपुरा के ऊर्जा मंत्री, रतन लाल नाग ने किया। उद्घाटन के बाद विभिन्न क्षेत्रों के प़दर्शनी और मेला का भ़मण करते हुए एपीपी एग़ीगेट खूंटी झारखंड के मशरूम उत्पादो को देखकर हर्षित हुए और कहा कि त्रिपुरा में भी मशरूम उत्पादो को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि यहाँ की महिलाएँ भी आत्मनिर्भर बनकर पधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार कर सके। इस अवसर पर एपीपी एग़ीगेट खूंटी झारखंड के निदेशक प़भाकर कुमार ने मंत्री को झारखंडी अंग वस्त्र से सम्मानित किया और मशरूम उत्पाद की पुस्तिका, तथा पुष्प गुच्छ भेट किया।
मंत्री के साथ दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के अध्यक्ष सह प़बंध निदेशक नवीन कुमार शाह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। एपीपी एग़ीगेट के राज्य प़मुख अनमोल कुमार ने दिव्यांग महिलाओं द्वारा निर्मित मशरूम उत्पादो के बारे में बताया। दिव्य कला मेला दिनांक 6 से 11 फरवरी तक संचालित रहेगा।

Join us on:

Leave a Comment