कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। सोमवार को जिला पदाधिकारी सावन कुमार के द्वारा मनरेगा की समीक्षात्मक बैठक की गई एवं निम्नवत दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा इस वित्तीय वर्ष में राज्य से 20 लाख अतिरिक्त मानव दिवस सृजन के लक्ष्य के अनुरूप योजनाओं को प्रारंभ करने हेतु जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को निर्देशित किया गया। सृजित मानव दिवस में महिलाओं की भागीदारी 46।प्रतिशत है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाकर 60 प्रतिशत तक ले जाने हेतु जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को निर्देशित किया गया। वहीं जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा शत-प्रतिशत आधार सीडिंग एवं आधार आधारित बैंक खाते में सुधार करने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु सभी संबंधितों को निर्देशित किया गया। वर्ष 2023-24 में 292000 पौधरोपण हेतु लक्ष्य प्राप्त था। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा द्वारा बताया गया कि प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति कर लिया गया है । जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा पौधारोपण में शत-प्रतिशत ईएमआर निकालने हेतु निर्देशित किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा 29 फरवरी तक शत-प्रतिशत सभी 538 बकरी शेड एवं 11 वी व भवन पूर्ण करने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निदेशक डीआरडीए को निर्देशित किया गया। सभी पीओ को अपने कार्यालय में प्रत्येक कार्यदिवस को सभी पीआरएस, अकॉउटेंट, जेई के साथ बैठक करने का निर्देश दिया गया। बैठक में निदेशक डीआरडीए, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा,सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता मनरेगा, सभी मनरेगा के कनीय अभियंता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




