देशी कट्टा और बाइक के साथ एक युवक को खदेड़ कर एस एस बी जवानों ने किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र स्थित भारत नेपाल सीमा पर तैनात 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल हरिने कैम्प के एसएसबी जवानों ने देशी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए हरलाखी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के हरिने गांव का संजीव कुमार साह के रूप में किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर हरिने कैंप प्रभारी तासी पलदन नाका पार्टी टीम में शामिल अरुण कुमार दास, सौरव कुमार, जीतेन्द्र सिंह व अन्य जवान के साथ सूचक के द्वारा बताए गए जगह पर पहुंचे। जहां एसएसबी को देखते ही बाइक को छोर कर युवक भागने का प्रयास किया। लेकिन एसएसबी जवानों ने तत्परता दिखाते हुए खदेड़ कर उसे पकड़ लिया। फिर तलासी लेने पर युवक के कमर से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। इस बाबत थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया कि एसएसबी से सुपुर्द युवक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी किया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment