बिहार में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो:पूर्व केंद्रीय मंत्री!

SHARE:

रिपोर्ट… धीरज शर्मा!

जन जागरूकता से सब ठीक हो जाता तो शराब बंदी कानून क्यों बनाया: संजय

भागलपुर। देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर छिडे बहस के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता संजय पासवान ने बड़ा बयान देते हुए
बिहार में जनसंख्‍या नियंत्रण कानून उत्तर प्रदेश के तर्ज पर लागू किए जाने की बात कही है । भागलपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और विधान पार्षद संजय पासवान ने ये बातें कही । उन्‍होंने कानून को हर हाल में लागू किए जाने की वकालत करते हुए कहा कि कानून लागू होने से ही इसका असर दिखेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जन जागरूकता कर जनसंख्या पर नियंत्रण किए जाने की बात पर बिफरे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शराबबंदी कानून पर ही बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि अगर जन जागरूकता से सब ठीक हो जाता तो फिर बिहार में शराब बंदी को लेकर कानून क्‍यों बनाया गया। जनजागरण चलाया जाता। लोगों को जागरूक किया जाता। कानून नहीं बनाया जाता। हालांकि उन्‍होंने कहा कि शराबबंदी कानून का असर हुआ है…

Join us on:

Leave a Comment